IPL 2026: आंद्रे रसेल के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल से लिया संन्यास

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 के सीजन के शुरू होने से पहले कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने संन्यास ले लिया और अब उनके बाद ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने भी आईपीएल से संन्यास ले लिया है। मैक्सवेल ने दो दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर फैंस को इसकी जानकारी दी।

चार अलग-अलग फ्रेंचाइजी से खेल चुके मैक्सवेल का आईपीएल रिकॉर्ड बेहद ही साधारण था। 37 साल का यह ऑलराउंडर घटिया फॉर्म के साथ-साथ खराब फिटनेस से भी जूझ रहा था।

16 दिसंबर को होने वाले आईपीएल मिनी ऑक्शन के लिए खुद को रजिस्टर करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर थी, लेकिन मैक्सवेल ने अपना नाम जब नीलामी के लिए नहीं दिया, तभी से क्रिकेट जगत में उनके करियर को लेकर चर्चाएं आम थीं।

pc-parbhat khabar