IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने टी20 में रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने पहले गेंदबाज

इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुरूवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन को आउट करके इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह टी20 में 350 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बने। युजवेंद्र चहल के नाम सबसे ज्यादा विकेट हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं।

चहल ने 337 मैचों में 391 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने 325वें मैच में 350 का आंकड़ा पार किया। जसप्रीत बुमराह के 278 मैच में 347 विकेट हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने साई सुदर्शन के अलावा शुभमन गिल 18 गेंद पर 43 और जोस बटलर 19 गेंद पर 39 रन को आउट किया। 

आईपीएल 2026 में गुरुवार को भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन को आउट कर यह मील का पत्थर पार किया। वह टी20 में 350 विकेट पूरे करने वाले दूसरे भारतीय और पहले तेज गेंदबाज बने।

pc- espncricinfo.com