IPL 2026: आरसीबी को आईपीएल शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका, इतने मैचों के लिए बाहर हो सकते हैं हेजलवुड

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा, लेकिन सीजन के ओपनिंग मैच से पहले डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड कम से कम दो मैचों से बाहर रहेंगे।

बता दें कि आईपीएल 2025 में आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाने में जोश हेजलवुड का अहम योगदान रहा था। बता दें कि जोश हेजलवुड को आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले चोट लगी थी, टी20 विश्व कप के स्क्वाड में भी उनका नाम था, लेकिन चोट की गंभीरता को देखते हुए टीम के फिजियो ने उन्हें नहीं खेलने की सलाह दी थी।

इस कारण हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 विश्व कप 2026 में नहीं खेल पाए थे, इसका परिणाम ये हुआ कि ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट में लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी। जोश हेजलवुड के लिए आईपीएल 2025 बहुत ही शानदार रहा था, जोश हेजलवुड टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट के साथ संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

pc- divyahimachal.com