IPL 2026: जाने कहा लाइव देख सकेंगे आप आईपीएल के मैच, ये रही पूरी डिटेल

इंटरनेट डेस्क। दो दिन के बाद आईपीएल का नया रोमांच शुरू होने जा रहा है। जिन लोगों को फटाफट क्रिकेट पसंद हैं उनके लिए ये काम की खबर है। 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन शुरू हो रहा है। हर बार की तरह आईपीएल का सीजन रोमांचक रहने वाला है।

अभी तक बीसीसीआई ने 28 मार्च-12 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी किया है, इस दौरान कुल 20 मैच खेले जाएंगे। लेकिन क्या आपने अभी तक जाना कि मैचों का लाइव प्रसारण कब, और किस चैनल पर होगा? यहां जान लीजिए आईपीएल 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स।
कहां लाइव देखें आईपीएल 2026 के मैच?

आईपीएल 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड से लेकर मलेशिया समेत कई अन्य देशों मीइन यपटीवी पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। आईपीएल 2026 में दोपहर के समय शुरू होने वाले मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होंगे, वहीं शाम के समय होने वाले मुकाबले शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे।

PC- sundayguardianlive.com