IPL 2026: जाने किस मैच से वापसी करने जा रहे हैं एमएस धोनी, वापसी की तारीख हो गई तय

इंटरनेट डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स को पांच ट्रॉफी जिताने वाले पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 19 के सीजन में अभी एक भी मैच नहीं खेल पाएं और उनकी टीम 3 मैच हार चुकी है। ऐसे में धोनी की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अभी तक सीएसके ने तीन मैच खेले हैं और धोनी इंजरी से चलते बाहर रहे।

अब थाला की इंजरी पर ताजा अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया  टूर्नामेंट के किस मैच के जरिए धोनी की वापसी हो सकती है। धोनी की वापसी टीम के लिए बड़ा बूस्ट साबित होगी। 

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया कि धोनी कुछ दिनों में चेपॉक में फिटनेस टेस्ट देंगे। अगर वह टेस्ट में पास हो जाते हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं। चेन्नई चौथा व अगला मुकाबला दिल्ली के खिलाफ 11 मार्च, शनिवार को अपने होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। हालांकि अभी फ्रेंचाइजी की तरफ से धोनी की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।

pc- live mint