इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के इस सीजन में अभी तक एसआरएच का सफर कुछ खास नहीं रहा है। लेकन अब बड़ी खबर यह हैं की सनराइजर्स हैदराबाद टीम के नियमित कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पैट कमिंस अब पूरी तरह फिट हैं और जल्द ही भारत लौटने वाले हैं। सिडनी में हुए उनके ताजा बैक स्कैन की रिपोर्ट अच्छी आई है, जिससे उनके आईपीएल 2026 में दोबारा खेलने का रास्ता साफ हो गया है।
जानकारी के अनुसार पैट कमिंस ने सोशल मीडिया पर एक सवाल के जवाब में पुष्टि की है कि वे शुक्रवार को भारत के लिए उड़ान भरेंगे। उनका टारगेट 25 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर उतरना है। कमिंस टूर्नामेंट की शुरुआत में टीम के साथ थे, लेकिन अपनी पुरानी चोट के फॉलो-अप स्कैन के लिए वे ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। हालांकि अब वह लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
कमिंस पिछले साल जुलाई से ही अपनी पीठ की समस्या से जूझ रहे थे। वेस्टइंडीज दौरे के दौरान उभरी इस चोट के कारण वे पिछले कई महीनों में केवल एक टेस्ट मैच ही खेल पाए थे। इसी वजह से वे टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल के शुरुआती मैचों से भी बाहर रहे। अब स्कैन से पुष्टि हुई है कि उनकी चोट पूरी तरह ठीक हो चुकी है।
pc- livehindustan.com






