IPL 2026: GT और DC के बीच आज होगी टक्कर, गुजरात आज चखना चाहेगी जीत का स्वाद

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीमों के बीच मुकाबला होगा। ये इस सीजन का 14वां मुकाबला है। इस बीच बारिश की भी आशंका जताई जा रही है। आईपीएल के इस सीजन में अब तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार खेल दिखा रही है। टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है।

टीम ने पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया और फिर मुंबई इंडियंस को भी मात देने में कामयाबी हासिल की। वहीं गुजरात का अभी तक खाता नहीं खुला हैं। इस बीच बात अगर गुजरात टाइटंस की टीम अपने पहले दो मैच हार चुकी है। टीम अभी अंक तालिका में नौवें नंबर पर है। 

इस टीम में बल्लेबाजी की सारी जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जॉस बटलर पर है, जो अगर नहीं चले तो फिर संकट में फंस जाती है। साथ ही टीम की गेंदबाजी में भी वो धार नजर नहीं आ रही है। राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पा रहे हैं, जो टीम के लिए टेंशन का विषय है।

PC- newsbytesapp.com