IPL 2026: हार्दिक पांड्या कितने दिनों के बाद करेंगे वापसी, इस कारण हुए टीम से बाहर

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में मुंबई का सफर अच्छा नहीं रहा है। हार्दिक पांड्या अपनी कप्तानी के कारण लगातार आलोचनाओं में घिरे रहे हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से उन्हें बाहर बैठना पड़ा है। टॉस के समय मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव आए, जिन्होंने बताया कि हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है। यह सवाल उठना लाजिमी है कि हार्दिक कब तक वापसी कर पाएंगे।

हार्दिक पांड्या को कमर की मांसपेशियों में एंठन और खिंचाव की शिकायत है। यह कोई बहुत गंभीर चोट नहीं है, लेकिन इससे उबरने के लिए पर्याप्त आराम की जरूरत होती है। हार्दिक की चोट कितनी गंभीर है, इसको लेकर कोई अपडेट नहीं है।

अगर हार्दिक को पूरी तरह ठीक होने में एक सप्ताह का समय लगता है, तो भी शायद उन्हें कोई मैच मिस ना करना पड़े। क्योंकि मुंबई का अगला मैच 6 दिन बाद होना है। 6 दिन के ब्रेक में पांड्या आसानी से चोट से रिकवर कर सकते हैं।

pc- tv9