इंटरनेट डेस्क। राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने केकेआर के खिलाफ मैच में तूफानी गेंदबाजी करते हुए उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एक सीजन में एक बार फिर से पारी की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाने का काम किया। केकेआर के लिए बल्लेबाजी करने के लिए उतरे टिम सीफर्ट को उन्होंने पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। ये इस सीजन उन्होंने दूसरी बार किया है जब किसी बल्लेबाज का विकेट पहली ही गेंद पर चटकाया हो। इसी के साथ उन्होंने मोहम्मद शमी के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
आईपीएल मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने का कारनामा करने वाले वो दूसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मोहम्मद शमी ये काम कर चुके हैं। इसी के साथ आईपीएल में पहली गेंद पर विकेट लेने के मामले में भी उन्होंने शमी की बराबरी की है।
इसमें भी उन्होंने शमी के रिकॉर्ड की ही बराबरी की है। दोनों ही 5 बार ये काम कर चुके हैं। इस सीजन आर्चर फिल सॉल्ट और अभिषेक शर्मा को पहली ही गेंद पर आउट कर चुके हैं।
PC- espncricinfo.com






