IPL 2026: कीरोन पोलार्ड ने कहा, पांड्या फ्रेंचाईजी के उम्मीद पर खरे नहीं उतरे, अगले सीजन में हो जाएगा....
- byShiv
- 25 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 69वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को पराजित कर दिया। राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में एंट्री मिल सकती थी लेकीन उनकी खराब परफॉरमेंस ने सारा खेल खराब कर दिया। इस मैच में हार के बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने स्वीकार किया कि कप्तान हार्दिक पांड्या फ्रेंचाईजी के उम्मीद पर खरे नहीं उतरे।
पोलार्ड ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर खुलकर बात करते हुए कहा कि यह सीजन वैसा नहीं रहा जैसा खुद हार्दिक या टीम मैनेजमेंट ने उम्मीद की थी। मैच के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “नेतृत्व के नजरिए से देखें तो चीजें हार्दिक के मुताबिक नहीं गईं, लेकिन एक बात तय है कि हमने उन्हें टीम का नेतृत्व करने और सफल होने का पूरा मौका दिया।
खबरों की माने तो पोलार्ड ने टीम के खराब प्रदर्शन का ठीकरा किसी एक खिलाड़ी पर फोड़ने से साफ इनकार कर दिया। 14 मैचों में टीम की 10वीं हार के बाद उन्होंने कहा कि यह पूरी टीम की सामूहिक विफलता है और सभी को मिलकर आत्ममंथन करने की जरूरत है।
PC- mid-day.com






