IPL 2026: केकेआर की लगातार 5वीं हार, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा आगे का सफर....
- byShiv
- 18 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में केकेआर का सफर अभी तक एक दम खराब रहा है। आईपीएल 2026 में मौजूद 10 टीमों में से 9 ने कम से कम 1 मैच जीत लिया है। सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स इकलौती ऐसी टीम है, जिसे अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। टीम के पास सिर्फ एक पॉइंट है, जो उन्हें बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने के बाद मिला था।
टीम ने सीजन की लगातार 5वीं हार शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ झेली इस हार के बाद टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे बहुत निराश दिखाई दिए। रहाणे ने टीम की 5वीं हार पर कहा कि इस तरह मैच हारने के तुरंत बाद बात करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है।
पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में रहाणे ने कहा, जैसा कि आपने कहा कि हार के तुरंत बाद आकर मैच के बारे में बात करना आसान नहीं होता है। मैंने सोचा कि मैं सिर्फ पॉजिटिव चीजों पर बात करना चाहता हूं।
PC- espncricinfo.com






