IPL 2026: केएल राहुल चूके शतक से, शामिल हुए इस क्लब में

इंटरनेट डेस्क। गुजरात टाइटंस ने बुधवार को आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की। डीसी के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने जीटी की नाक में जमकर दम किया। वह महज 8 रनों से शतक से चूके। बतौर ओपनर उतरे राहुल ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 52 गेंदों में 92 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और दो छक्के हैं।

वह आईपीएल में छठे शतक से चूकने के बाद एक अनचाहे क्लब में शामिल हो गए हैं। दरअसल, राहुल आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा पर 90 प्लस स्कोर पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह तीसरी बार नर्वस नाइंटीज (90 से 99 रनों के बीच आउट होना) का शिकार हुए। ऋतुराज गायकवाड़, ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वॉर्नर भी तीन-तीन बार 90 प्लस स्कोर पर विकेट गंवा चुके हैं।

राहुल ने वॉर्नर का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 75 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। राहुल अभी तक 20 मर्तबा ऐसा कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वॉर्नर ने 19 बार यह कमाल किया।

pc- espncricinfo.com