IPL 2026: केकेआर को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज हर्षित राणा आईपीएल के पूरे सीजन से हुए बाहर

इंटरनेट डेस्क। इंडयिन प्रीमयिर लीग 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, हर्षित को यह चोट हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच के दौरान लगी थी, जब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जा रहा था।

जानकारी के अनुसार हर्षित  के दाएं घुटने में लिगामेंट स्ट्रेन हुआ था। इसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई और अब उन्हें लंबी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसी वजह से वह आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाएंगे।

इस बीच केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने इसे टीम के लिए बड़ा नुकसान बताया। उन्होंने कहा कि हर्षित पिछले कुछ सीजन से टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और खासकर चैम्पयिनशपि सीजन में उनका योगदान काफी अहम रहा। नायर ने यह भी साफ किया कि टीम अब नए गेंदबाज की तलाश में जुटी है।

pc- agniban.com