IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, 3 करोड़ का खिलाड़ी हुआ आईपीएल से बाहर
- byShiv
- 20 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 की शुरूआत 28 मार्च से होने जा रही हैं, लेकिन उसके पहले कई खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गए है। इस बार 25 वर्षीय खिलाड़ी एडवर्ड्स बाहर हो गए है। उनको नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ रूपये में ख़रीदा था। इस सीज़न में वह अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते थे, जिसके लिए उन्हें अब इंतज़ार करना होगा। वह 2025 की नीलामी में साइन किए जाने वाले इकलौते अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी थे।
एडवर्ड्स का बीबीएल 2025-26 सीज़न काफ़ी अच्छा रहा था, जिसमें उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के लिए 13 मैचों में 19 विकेट लिए थे और 133 रन भी बनाए थे। उन्होंने सिक्सर्स के बीबीएल फ़ाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स से हारने के चार दिन बाद पर्थ में पाकिस्तान के खिलाफ़ टी20 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया।
एडवर्ड्स की चोट ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ों की चोटों की बढ़ती सूची में एक और नाम जोड़ती है। कमिंस के अलावा जॉश हेज़लवुड, मिचेल स्टार्क और नेथन एलिस चोटों के कारण आईपीएल में आंशिक या पूरी तरह से नहीं खेल पाएंगे।
pc- espncricinfo.com






