IPL 2026: मुंबई के खिलाफ आज वापसी कर सकते हैं एम धोनी, खेलेंगे इस सीजन का पहला मैच
- byShiv
- 23 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ में होगा। मैच एमआई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले में सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वापसी की संभावना है, जो इस सीजन अब तक खेले गए 6 मैचों में नहीं उतरे हैं। वहीं, रोहित शर्मा भी चोट से उबरकर इस मैच में वापसी कर सकते हैं, उन्होंने पिछले दो मुकाबले मिस किए थे।
इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दोनों ने 6 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है। बेहतर नेट रनरेट के कारण मुंबई इंडियंस 7वें स्थान पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 8वें नंबर पर काबिज है।
इन दोनों टीमों के बीच अब तक 41 मुकाबले हुए हैं, जिसमें एमआई को 22, जबकि सीएसके को 19 में जीत मिली है। तिलक वर्मा इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 144 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है।
PC- indianexpress.com






