इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा। फिन एलन के 100 रन की तूफानी शतकीय पारी के दम पर कोलकाता ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से शिकस्त दी।
केकेआर की इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे न्यूजीलैंड के फिन एलन रहे, उन्होंनेे केवल 47 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था, जिसमें उन्होंने 5 चौके के साथ 10 छक्के भी लगाए। इस पारी के दम पर फिन एलन ने एक ऐसी उपलब्धि भी हासिल की है जो अब तक न्यूजीलैंड का कोई भी खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में नहीं कर सका है।
वह अब कीवी टीम की ओर से पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो टी20 क्रिकेट में एक साल में तीन शतकीय पारियां खेलने में कामयाब हो सके हैं। यह बल्लेबाज इस साल की शुरुआत में पर्थ स्कॉर्चर्स की तरफ से खेलते हुए शतकीय पारी खेल चुका है। वहीं उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी शतकीय पारी खेली थी। अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगाया गया शतक उनका इस साल टी20 में अपनी तीसरी सेंचुरी है।
PC- espncricinfo.com






