इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में सोमवार को सीएसके और हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में कप्तान पैट कमिंस ने घातक गेंदबाज करते हुए डबल धमाका किया। ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल के साथ-साथ टी20 में भी एक नया रिकॉर्ड बना दिया।
ऋतुराज गायकवाड़ का अहम विकेट लेकर पैट कमिंस ने टी20 में 200 विकेट पूरे किए। कमिंस टी20 इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 131वें खिलाड़ी बन गए हैं। कुल मिलाकर, राशिद खान 718 विकेटों के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बात करें तो एडम जम्पा 414 विकेटों के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पैट कमिंस ने टी20 करियर में अपनी 177वीं टी20 पारी में यह उपलब्धि हासिल की।
तीन विकेट लेने के साथ ही पैट कमिंस आईपीएल में सक्रिय कप्तानों में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज ने हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। कप्तान के तौर पर कमिंस के नाम अब तक 42 आईपीएल विकेट हो चुके हैं। इस लिस्ट में शेन वार्न पहले स्थान पर हैं। वार्न ने बतौर कप्तान 57 विकेट चटकाए थे।
PC- espncricinfo.com






