IPL 2026: प्रियांश आर्य और कूपर कॉनली ने कर दिया ऐसा कारनामा, पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हुई...
- byShiv
- 20 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पंजाब और लखनऊ के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में खूब चौके-छक्के देखने को मिले। पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य और कूपर कॉनली ने तीसरे विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी की। उनकी खतरनाक बैटिंग देखकर हर कोई सन्न रह गया।
प्रियांश और कॉनली ने पारी को संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाज़ी की और महज 80 गेंदों में 182 रन जोड़ दिए। प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों में 93 रन बनाए और शतक से चूक गए, जबकि कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रन की शानदार पारी खेली। दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर 16 छक्के और 12 चौके लगाए।
यह साझेदारी पंजाब किंग्स के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे आगे सिर्फ शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट (206 रन, 2011) और मयंक अग्रवाल और केएल राहुल (183 रन) की जोड़ियां हैं। दोनों बल्लेबाज़ों ने लखनऊ के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की। साझेदारी का रन रेट 13.65 रहा, जो पंजाब किंग्स के लिए 100 प्लस रन की साझेदारियों में चौथा सबसे तेज है।
pc- espncricinfo.com






