IPL 2026: राजस्थान और गुजरात के बीच क्वालीफायर-2 का महामुकाबला आज, जीतने वाली टीम भिड़ेगी आरसीबी से
- byShiv
- 29 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में राजस्थान और गुजरात के बीच क्वालीफायर-2 का महामुकाबला आज खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार, 29 मई को क्वालीफायर-2 खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खिताबी मुकाबला खेलेगी। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी पहले क्वालीफायर में जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच चुकी है।
कहां और किस समय खेला जाएगा क्वालीफायर मैच
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच फाइनल में पहुंचने की यह मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम (मुल्लांपुर) में खेली जाएगी। शुक्रवार, 29 मई को होने वाला यह महामुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
कहाँ देखें लाइव
क्रिकेट फैंस इस महामुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
pc- news18






