IPL
IPL 2026: क्विंटन डिकॉक ने तोड़ा रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड, कर दिया ये कारनामा
- byShiv
- 17 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पंजाब किंग्स के खिलाफ क्विंटन डिकॉक को मैदान में उतरने का मौका मिला। उन्होंने इस सीजन के पहले ही मैच में शतक लगा दिया। ये डिकॉक का तीसरा आईपीएल शतक रहा साथ ही टी20 का 9वां शतक भी रहा। डिकॉक ने अपनी शतकीय पारी के बाद कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।
रोहित से आगे निकले डिकॉक
डिकॉक ने इस मैच में 60 गेंदोें पर नाबाद 112 रन की पारी खेली और इस दौरान 7 छक्के और 8 चौके भी लगाए। इस पारी के दम पर उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया और आईपीएल में मुंबई के लिए दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने का कमाल किया।
114 रन - सनथ जयसूर्या बनाम सीएसके, वानखेड़े, 2008
112 रन - क्विंटन डी कॉक बनाम पीबीकेएस, वानखेड़े, 2026
109 रन - रोहित शर्मा बनाम केकेआर, कोलकाता, 2012
105 रन - रोहित शर्मा बनाम सीएसके, वानखेड़े, 2024
pc-






