IPL 2026: रजत पाटीदार ने क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड, हासिल किया ये मुकाम

इंटनेट डेस्क। आईपीएल में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज और कप्तान रजत पाटीदार ने एक गजब का कारनामा किया है, वो आज से पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया था। पाटीदार ने आईपीएल इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल कर लिया है। 

उन्होंने इस मामले में महान बल्लेबाज क्रिस गेल पीछे छोड़ दिया है। रजत पाटीदार ने आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे करने के लिए महज 933 गेंदें लीं। दिलचस्प बात यह है कि दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में शुमार क्रिस गेल ने आईपीएल में अपने पहले 100 छक्के लगाने के लिए 943 गेंदें खेली थीं।

पाटीदार ने गेल से 10 गेंदें कम खेलकर यह मुकाम हासिल किया। वहीं, भारतीय बल्लेबाजों की बात करें, तो पाटीदार अब इस लिस्ट में सबसे ऊपर काबिज हो गए हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे (992 गेंदें) को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।

PC- NAVBHARAT