IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के बाद भी ऋषभ पंत पर लगा बड़ा जुर्माना

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में शुक्रवार को लखनऊ ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में जीत के बाद भी लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को फाइन लगाया गया है। उनपर यह फाइन स्लो ओवर रेट की वजह से लगाया गया है।

ऋषभ पंत पर आईपीएल ने 12 लाख का फाइन लगाया है। आईपीएल की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 59वें मैच के दौरान उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

बयान में आगे कहा गया है- आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22, जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े उल्लंघनों से संबंधित है के तहत इस सीजन में उनकी टीम का यह पहला उल्लंघन था, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

PC- jansatta