IPL 2026: जयपुर में आज आमने सामने होगी RR और DC, वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर होगा ये रिकॉर्ड
- byShiv
- 01 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में आज 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। बता दें कि आज का मुकाबला दोनों टीमों के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से होगा। आज भी लोग वैभव का जलवा देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचेंगे। वैसे बता दें कि राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100 सिक्स के करीब हैं।
उन्होंने अब तक 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 सिक्स लगाए हैं। यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कीरोन पोलॉर्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे। इसके अलावा, सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में 167 गेंदों में सबसे तेज 400 रन का रिकॉर्ड बना चुके हैं।
राजस्थान 9 मैच में 6 जीत और 3 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं। वहीं दिल्ली 8 मैच में 3 जीत और 5 हार के साथ 7वें पायदान पर हैं। राजस्थान के लिए इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने 9 मैचों में 400 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।
PC- moneycontrol.com






