IPL 2026: साई सुदर्शन और शुभमन गिल के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में गुरूवार को गुजरात ने चेन्नई को हरा दिया। इस मैच में साई सुदर्शन (84) और शुभमन गिल (64)  की तूफानी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस ने पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त दी। इस हार के साथ ही सीएसके का आईपीएल 19 में सफर समाप्त हो गया है।

मैच में शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने इतिहास रचा। दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी करने के साथ ऐतिहासिक कारनामा अंजाम दिया है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी अब इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है। इस मामले में शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के अलावा शिखर धवन और डेविड वॉर्नर की ओपनिंग जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है। दोनों के बीच ये आईपीएल इतिहास में पहले विकेट के लिए 7वीं शतकीय साझेदारी थी।

इस मैच से पहले दोनों अभिषेक और ट्रैविस हेड के अलावा शिखर धवन और डेविड वार्नर की ओपनिंग जोड़ी के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज थे। इन ओपनिंग जोड़ियों के नाम टूर्नामेंट में 6-6 पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

pc- espncricinfo.com