इंटरनेट डेस्क। संजू सैमसन ने सोमवार को कहा कि वह आगामी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कुछ गुर सीखने के लिए उत्साहित हैं। सैमसन ने आइपीएल में अधिकतर मैच राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले हैं लेकिन अब वह सीएसके से जुड़ गए हैं।
यह दोनों टीम जब 30 मार्च को गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी तो सैमसन चेन्नई की जर्सी में नजर आएंगे। सैमसन ने कहा, मैंने माही भाई से फोन पर बात की है, लेकिन उनके साथ एक टीम का हिस्सा बनना और उनके साथ खेलना शानदार होगा।
राजस्थान रॉयल्स का यह घरेलू मैच होगा और 31 वर्षीय सैमसन ने कहा कि वह इस मैच में खुद पर भावनाओं को हावी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मैं सीएसके की तरफ से खेलने को लेकर उत्साहित हूं। यह पहला अवसर होगा जब मैं राजस्थान रायल्स के विरुद्ध खेलूंगा, लेकिन मैं मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देता।
pc- moneycontrol.com






