IPL 2026: आईपीएल 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल, बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने बताया कब होगा जारी

इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले फेज का शेड्यूल आ चुका है, जिसमें शुरुआती 20 मैचों का कार्यक्रम जारी किया था। अब टूर्नामेंट के दूसरे चरण के शेड्यूल को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बड़ा अपडेट दिया है।

हालांकि, इससे पहले राजीव शुक्ला के कहा था कि देश के कई राज्यों में चुनाव होने हैं। ऐसे में जब चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा, तो दूसरे फेज का शेड्यूल जारी हो जाएगा। तो आइए जानते हैं कि दूसरे फेज का शेड्यूल कब जारी होगा।

चुनाव आयोग ने रविवार पश्चिम बंगाल सहित असम के अलावा, तीन राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव की तारीखों के चलते ही आईपीएल का शेड्यूल अलग-अलग फेज में जारी करने का प्लान बनाया गया था। अब चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। चार स्थानों पर एक ही चरण में और पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा। अब, आईपीएल का कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।

pc- financialexpress.com