IPL 2026: शुभमन गिल ने इस सीजन में लगाई पचासे की हैट्रिक, विराट को छोड़ा इस मामले में पीछे

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में शुभमन गिल का बेहतरीन फॉर्म जारी है। गुजरात टाइटंस के कप्तान ने इस सीजन लगातार अपना तीसरा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है। उन्होंने पचासे की हैट्रिक पूरी की और कोलकाता नाइट राइडर्स को बैकफुट पर ला दिया। इससे पहले पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 56 और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 70 रन की पारी उन्होंने खेली थी।

केकेआर के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए गिल ने इस सीजन विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 50 गेंद पर 86 रन की बेहतरीन पारी खेली और इस सीजन 250 प्लस रनों का आंकड़ा छुआ।।

शुभमन गिल ने इस सीजन 4 पारियों में ही 250 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने इस दौरान 39, 56, 70 और 86 रन की पारियां खेली हैं। उनका इस दौरान स्ट्राइक रेट 154.94 और औसत 62.75 का रहा है। इस सीजन गिल के बल्ले से 24 चौके और 10 छक्के लगे हैं।

pc- espncricinfo.com