IPL 2026: एसआरएच के प्रफुल हिंगे ने डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने पहले...
- byShiv
- 14 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला देखने को मिला। हैदराबाद में यहां राजस्थान का विजयी रथ रोक दिया। इस मैच में एक नया सितारा उभरकर सामने आया है। सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच में ही ऐसा कमाल किया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सोमवार को खेले गए मुकाबले में हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट झटककर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। आईपीएल के पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज का यह पहला उदाहरण है। इससे पहले आईपीएल के पहले ओवर में 32 बार गेंदबाजों ने 2 विकेट झटके थे। लेकिन कभी किसी गेंदबाज ने पहले ही ओवर में 3 विकेट नहीं लिए। लेकिन प्रफुल ने इतिहास रचते हुए अपने और पारी के पहले ही ओवर में 3 विकेट झटक लिए।
कौन हैं प्रफुल हिंगे
24 साल के प्रफुल हिंगे को उनका पहला आईपीएल मैच खेलने का मौका मिला है। उन्हें एसआरएच ने ऑक्शन में 30 लाख रुपये (बेस प्राइस) में खरीदा था। वह एक मीडियम-फास्ट गेंदबाज़ हैं।
pc- espncricinfo.com





