IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ने जा रहा यह खिलाड़ी, पीसीएल में खेलने से कर दिया था मना

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के शुरू होने में अब मात्र कुछ दिन शेष रह गए है। लेकिन उसके पहले कई टीमों को झटके लगे हैं और उनके खिलाड़ी इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स को भी सैम करन के रूप में एक बड़ा झटका लगा है। वो चोट के चलते बाहर हो गए, लेकिन अब खबर आ रही है कि राजस्थान रॉयल्स ने सैम करन के रिप्लेसमेंट के तौर पर एक विदेशी कप्तान को अपने साथ जोड़ने वाली है।

बताया जा रहा हैं की इस खिलाड़ी ने हाल ही में पीएसएल खेलने से मना कर दिया था। तो आइए जानते हैं इसके बारे में। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में सैम करन के रिप्लेसमेंट के तौर पर जिस खिलाड़ी को जोड़ने वाली है, रिपोर्ट्स की मानें, तो वह श्रीलंका के मौजूदा टी-20 कैप्टन दासुन शनाका हैं।

शनाका एक तूफानी बल्लेबाज हैं और हाल ही में टी-20 विश्व कप में उन्होंने अपने बल्ले से गेंदबाजों की खूब कुटाई की थी, ऐसे में राजस्थान रॉयल्स अब सैम करन के रिप्लेसमेंट के तौर पर इस श्रीलंकाई कप्तान को अपने साथ जोड़ सकती है।

pc- ndtv.in