IPL 2026: उर्विल पटेल के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में यशस्वी की बराबरी
- byShiv
- 11 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने आईपीएल 2026 के 53वें मैच में लखनऊ के खिलाफ जबरदस्त बैटिंग करते हुए इस लीग के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कमाल कर दिया। उन्होेंने यह काम करते हुए यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर ली। उर्विल अब सीएसके के लिए इस लीग में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बैटर भी बने।
उर्विल पटेल ने लखनऊ के खिलाफ 13 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और एक चौका भी लगाया। इसके बाद वो आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल के साथ पहले नंबर पर आ गए।
यशस्वी भी इस लीग में 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बैटर हैं। इसके अलावा उर्विल इस सीजन में यानी आईपीएल 2026 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बैटर भी बने। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने इस सीजन में दो बार 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाने का कमाल किया था।
pc- espncricinfo.com






