IPL 2026: वैभव ने 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, राजस्थान के लिए लगाई दूसरी सबसे तेज फिफ्टी

इंटरनेट डेस्क।  राजस्थान रॉयल्स और सीएसके के बीच आईपीएल में खेले गए मुकाबले में आरआर ने जीत दर्ज की। इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिलाई। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया।

सोमवार को चेन्नई 19.4 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में राजस्थान ने 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी जीत रही।

राजस्थान ने 47 गेंद रहते अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज किया। इससे पहले 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 42 गेंद बाकी रहते जीत हासिल की थी। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 21 मैच जीते हैं। इसके बाद पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स 16-16 जीत के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर राजस्थान के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगा दी। टॉप पर यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 2023 में कोलकाता के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

pc- espncricinfo.com