IPL 2026: क्रिस गेल के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट की दुनिया में अभी उभरता हुआ नाम हैं वैभव सूर्यवंशी का, यह 14 साल का खिलाड़ी यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने की बात कर रहा हैै  तो समझ लीजिए कि भारतीय क्रिकेट को एक नया सुपरस्टार मिल चुका है। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के आगाज से पहले एक ऐसा बयान दिया है जिसने पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मची है।

दिल्ली में आयोजित बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स समारोह के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने अपने इरादे साफ कर दिए। आईपीएल सीजन के लक्ष्य के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बिना झिझके कहा कि वह क्रिस गेल के 175 रनों के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं।

बता दें कि गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 175 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसे आज भी आईपीएल का सबसे अजेय रिकॉर्ड माना जाता है।

pc- parbhat khabar