इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में बुधवार को फिर से वैभव सूर्यवंशी का तांडव देखने को मिला, वैभव के (97) रन की तूफानी पारी के दम पर एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से शिकस्त देकर क्वालिफायर 2 में अपनी जगह बना ली है। अब फाइनल में पहुंचने के लिए उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी के दम पर कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिए हैं।
15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मुकाबले में जैसे ही अपनी पारी का 7वां छक्का जड़ा उसी के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के ऑल टाइम रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया।
वैभव सूर्यवंशी 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 चौके लगाने के साथ कुल 12 छक्के लगाए। इसके साथ ही आईपीएल के इस संस्करण में उनके छक्कों की संख्या 65 हो गई है। क्रिस गेल ने 2012 में सबसे ज्यादा 59 छक्के लगाए थे। अब सूर्यवंशी ने गेल का ये रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।
pc- espncricinfo.com






