IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, तोड़ पाना होगा मुश्किल

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया, जिसे तोड़ पाना आने वाले समय में किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए एक बड़ी चुनौती होगा।

वैभव अब दुनिया के किसी भी टी20 टूर्नामेंट में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अपनी उम्र के 20 साल पूरे करने से पहले एक सीजन में 500 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बनने का गौरव भी हासिल कर लिया है। महज 15 वर्ष की उम्र में वैभव सूर्यवंशी दुनिया के किसी भी टी20 टूर्नामेंट में 500 रनों का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कीर्तिमान देवदत्त पडिक्कल के नाम था, जिन्होंने 2019-20 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए 19 साल की उम्र में 580 रन बनाए थे। 

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए बेताब थे। मैच से पहले, वैभव सूर्यवंशी  को इस जादुई आंकड़े (500 रन) तक पहुंचने के लिए केवल 14 रनों की दरकार थी। पिच पर आते ही इस युवा खिलाड़ी के इरादे साफ दिख रहे थे। उन्होंने किसी भी तरह के दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। वैभव ने ठीक 14 गेंदों में 14 रन बनाकर जैसे ही अपना 500वां रन पूरा किया, पूरा स्टेडियम ‘वैभव-वैभव’ के नारों से गूंज उठा।

PC- espncricinfo.com