IPL
IPL 2026: प्रिंस की गेंद पर बोल्ड हुए विराट, 0 पर आउट होने के बाद देखते रहे पिच
- byShiv
- 08 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने पूरे स्टेडियम को हैरान कर दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली को डक पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
गेंद इतनी खतरनाक थी कि विराट का डिफेंस पूरी तरह टूट गया और स्टम्प हवा में उड़ते नजर आए। कोहली को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
आउट होने के बाद विराट कोहली कुछ सेकंड तक पिच को देखते रहे, उनके चेहरे पर हैरानी और निराशा दोनों साफ नजर आ रही थीं। बिना खाता खोले पवेलियन लौटना आरसीबी के लिए भी बड़ा झटका साबित हुआ।
pc- thesportstak.com






