IPL 2026: विराट कोहली ने रचा इतिहास, दर्ज करवा लिया अपने नाम ये बड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में शुक्रवार को खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस मैच में टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मैच में विराट कोहली केवल 15 रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए।

हालांकि इससे पहले उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया जिसके दम पर टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया है। अब भारत का ये दिग्गज क्रिकेटर टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रनों की साझेदारी करने के मामले में पहले नंबर पर आ गया है।

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में वेंकटेश अय्यर के साथ पहले विकेट के लिए जैसे ही 50 रनों की साझेदारी की। इसके साथ ही साथ वह टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार एक खिलाड़ी के रूप में 50 प्लस रनों की साझेदारी का हिस्सा रहने वाली क्रिकेटर बन गए। विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 211वीं 50 प्लस रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड के खिलाड़ी एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़ दिया है।

pc- indianexpress.com