IPL 2026: मुंबई इंडियंस की हार के साथ ही प्लेऑफ की उम्मीदों पर फिरा पानी...अब नहीं हो सकती...

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकबले में आरसीबी ने 2 विकेट से जीत हासिल की। टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए तिलक वर्मा की फिफ्टी के दम पर 166 रन बनाए थे। जिसे आरसीबी ने आखिरी गेंद पर चेज कर लिया। 

167 रनों के जवाब में उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। कोहली खाता भी नहीं खोल सके। वहीं. जैकब बैथल ने 27 रन बनाए। पड्डीकल भी 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद क्रुणाल पंड्या ने अच्छी पारी खेली और पारी को संभालने की कोशिश की। पंड्या ने 46 गेंद में 73 रनों की पारी खेली।

इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई और प्लेऑफ की उम्मीदों को और मजबूत कर लिया है। वहीं, मुंबई इंडियंस का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। फिलहाल टीम 11 में से आठ मुकाबले हारकर अंक तालिका में छह अंकों के साथ नौवें स्थान पर है जबकि लखनऊ 10वें पायदान पर है। वहीं, आरसीबी के खाते में 14 अंक हो गए। हैं।

pc- espncricinfo.com