इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 19 में राजस्थान और मुंबई के बीच खेले गए मुकाबले में यशस्वी जायसवाल (32 गेंदों पर नाबाद 77रन) और वैभव सूर्यवशी (14 गेंदों पर 39 रन) की तूफानी पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई।
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान ने मुंबई को 27 रनों से हराया। बारिश के कारण 11-11 ओवर के इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए तीन विकेट गंवाकर 150 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के जड़े। जवाब में मुंबई की टीम 11 ओवर खत्म होने तक 9 विकेट खोकर केवल 123 रन ही बना सकी।
इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने अपनी इस पारी के दम पर अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई। जायसवाल ने 4 छक्के जड़ते ही राजस्थान रॉयल्स की ओर से 100 छक्के पूरे कर लिए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले राजस्थान रॉयल्स के तीसरे क्रिकेटर बने।
pc- espncricinfo.com






