IPL 2027: सीएसके ने बदला कोचिंग स्टॉफ, स्टीफन फ्लेमिंग को हटाया, जहीर खान के साथ गैरेथ बैटी संभालेंगे अब....

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2027 का आगाज होने में अभी समय बाकी है। उसके पहले पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कोचिंग स्टाफ को और ज्यादा मजबूत करने के लिए बड़ा दांव खेला है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और दिग्गजों में शुमार गैरेथ बैटी को टीम का नया असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। 

बैटी अब मुख्य कोच जहीर खान के साथ मिलकर सीएसके की टीम को संभालते हुए नजर आएंगे। 24 साल लंबे अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने 700 से ज्यादा पेशेवर मैच खेले। इस दौरान उन्होंने सभी फॉर्मेट मिलाकर 1000 से ज्यादा विकेट चटकाए और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी करते हुए 10,000 से अधिक रन भी बनाए।

चेन्नई ने हाल ही में 18 साल से हेड रहे स्टीफन फ्लेमिंग को हटाया था। उनकी जगह पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना मुख्य कोच बनाया। अब फ्रेंचाइजी अपने पूरे कोचिंग स्टाफ को बदल रही है। उन्होंने माइकल हसी और राजीव कुमार सहित कई कोचों को हटा दिया है। सीएसके में इस तरह का बदलाव आमतौर पर देखने को नहीं मिलता है।

PC- cricinfo,sportstar.thehindu.com