IPL auction: सभी टीमों के पास होगा 77 खिलाड़ियों को खरीदने का मौका होगा


खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण के लिए खिलाडिय़ों की मिनी नीलामी आज दुबई में होगी। इस नीलामी में कई क्रिकेटरों की किस्मत चमकने की संभावना है। हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों पर भी फ्रेंचाइजी बड़ा दांव लगा सकती हैं। 

इस नीलामी के लिए 333 नामों को शॉर्टलस्टि किया गया है। इसमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से 116 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। वहीं 215 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं। आज होने वाली इस नीलामी में सभी दस टीमों के पास कुल 77 खिलाडिय़ों को खरीदने का मौका होगा। टीमें 30 विदेशी खिलाडिय़ों को खरीद सकती हैं। 

आज होने वाली नीलामी में कई भारतीय क्रिकेटरों पर भी मोटी बोली लगने की संभावना है। अब समय ही बनाएगा किस क्रिकेटर पर आज सबसे ज्यादा बोली लगती है। सभी फे्रंचाइजी अपनी टीम को मजबूत बनाने के लक्ष्य से इस नीलामी में उतरेंगी।