Iran-Israel: ईरान-इजरायल में फिर से छिड़ी जंग, दोनों ने एक दूसरे पर दागी मिसाइले, ट्रंप ने किया था...

इंटरनेट डेस्क। इजरायल और ईरान के बीच में फिर से युद्ध शुरू हो चुका है। जवाबी कार्रवाई कर सोमवार को ईरान में इजरायल में कई जगहों को निशाना बनाया है। इनमें मुल्क के मध्य और पश्चिमी हिस्से शामिल हैं। खास बात है कि ईरान ने अपनी सबसे प्रमुख एयरफील्ड को इन हमलों के बाद बंद कर दिया है। इजरायल पर भी ईरान की तरफ से कई मिसाइलें दागी गई थीं। यह युद्ध ऐसे में समय में फिर से छिड़ा हैं जब कहा जा रहा है कि समझौता जल्द हो सकता है।

शहरों पर अटैक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईरान के सरकारी टीवी की तरफ से जानकारी दी गई है कि इश्फाहान, तबरीज और तेहरान में धमाके सुनाई दिए गए हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि पश्चिम तेहरान के करज में भी धमाके हुए हैं। इजरायल की सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि वायुसेना ने कुछ समय पहले ही पश्चिम और मध्य ईरान में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

एयर स्पेस बंद
खबरों की माने तो इजरायली हमले के बाद ईरान ने अपने मुख्य हवाई अड्डे तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इन हमलों के कारण ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में एक स्थायी युद्धविराम तक पहुंचने की कोशिशों को और अधिक झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स में एक्सियोस के हवाले से बताया जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से बात की थी। खबर है कि उन्होंने नेतन्याहू से अपील की थी कि ईरान की तरफ से किए गए मिसाइल अटैक का जवाब न दें।

pc-nbc news