Iran: मोजतबा खामेनेई ने मुस्लिम देशों से इजरायल और अमेरिका के खिलाफ एकजुट होने की अपील की, कहा- असली दुश्मन को पहचानों
- byShiv
- 31 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान नर एक बार फिर से अमेरिका ने हमला किया है। बस बीच ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने मुस्लिम देशों से इजरायल और अमेरिका के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने इस्लामिक देशों के नेताओं से अपने असली दुश्मन को पहचानने और उसका सामना करने को कहा है।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, खामेनेई ने तेहरान में आयोजित एक सम्मेलन में शामिल इस्लामिक देशों के धार्मिक नेताओं को लिखे पत्र में यह अपील की। उन्होंने अमेरिका और इजरायल को सभी इस्लामिक देशों का दुश्मन बताया और कहा कि इस्लामिक देशों के शासकों को अपने असली दुश्मन को पहचानना चाहिए।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो छह महीने पहले अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले में खामेनेई के पिता और कई वरिष्ठ नेताओं की मौत हुई थी। इसके बाद से वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। युद्ध के दौरान ईरान ने पड़ोसी खाड़ी अरब देशों में ठिकानों को निशाना बनाया और होर्मुज जलडमरूमध्य में आवाजाही सीमित की।
pc - aaj tak






