Iran-US Conflict: ट्रंप ने ईरान के साथ मौजूदा युद्धविराम को बढ़ाने का किया फैसला, ईरान ने कहा, हारने वाला पक्ष शर्तें तय नहीं करता
- byShiv
- 22 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ मौजूदा युद्धविराम को बढ़ाने का फैसला किया है। खबरों की माने तो अभी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली दूसरे दौर की वार्ता पर कुछ भी नहीं हो सका हैं। इस बीच ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर यह जानकारी दी की मौजूदा युद्ध विराम को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अपील पर हमले फिलहाल रोक दिए गए हैं, ताकि ईरान की सरकार एकमत प्रस्ताव पेश कर सके।
तेहरान ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप की घोषणा के बाद ईरान की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। ईरान के संसद अध्यक्ष के सलाहकार महदी मोहम्मदी ने इस कदम को खारिज करते हुए कहा कि हारने वाला पक्ष शर्तें नहीं थोप सकता, और साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रंप द्वारा युद्धविराम बढ़ाने का ईरान के लिए कोई महत्व नहीं है। उन्होंने ईरान से अमेरिका के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू करने का आह्वान भी किया।
ट्रंप ने क्या कहा
वहीं ट्रंप ने लिखा कि ईरान की सरकार गंभीर रूप से टूट चुकी है, जैसा कि उम्मीद थी। पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अपील को ध्यान में रखते हुए हमने ईरान पर हमले कुछ समय के लिए रोकने का फैसला किया है। हालांकि, मैंने अपने सैन्य कमांडर्स को घेराबंदी पूरी तरह जारी रखने और लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया है।
pc- NBC news





