Iran-US: इजरायल और अमेरिका की होर्मुज में नो एंट्री की तैयारी कर रहा ईरान, कच्चे तेल में आएगा फिर से...

इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होने के चांस कम ही नजर आ रहे है। अब ईरान ने होर्मुज को लेकर नया बयान दिया है। जिससे तनाव और कच्चे तेल के दाम और बढ़ गए है। जहां उम्मीद की जा रही थी कि जल्द ही दोनों पक्षों के बीच में समझौता हो सकती है और फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोला जा सकता है, लेकिन अब ईरान के नए बयान ने सरगर्मी बढ़ा दी है। 

दरअसल, समाचार एजेंसी फार्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की एक संसदीय समिति एक शुरुआती बिल की समीक्षा कर रही है। इसके तहत अमेरिका, इजरायल और अन्य दुश्मन देशों के जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने से रोका जाएगा। इस बिल के तहत कहा गया है कि अगर ये देश नियम को तोड़ते हैं तो इन जहाजों से 20 फीसदी तक का जुर्माना वसूला जाएगा। 

हालांकि, अभी इस बिल पर अधिकारिक तौर पर मोहर नहीं लगी है, लेकिन एक्स्पर्ट्स द्वारा समीक्षा की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस समीक्षा के बाद इस बिल को पास किया जा सकता है। अब इस खबर के आने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उबाल देखा जा रहा है।

pc- india tv hindi