Iran-US: ट्रंप और नेतन्याहू का मर्डर करने वालों को 500 करोड़ रुपए इनाम देगा ईरान, संसद में कानून लाने की तैयारी

इंटरेनट डेस्क। ईरान पर हमला करने वाले ट्रंप और नेतन्याहू को लेकर ईरान की संसद में नया कानून लाने की तैयारी चल रही है। ईरान की संसद एक ऐसे कानून पर चर्चा कर रही है, जिस के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या के लिए भारी इनाम देगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष इब्राहिम अजीजी ने इसकी पुष्टि की है। ईरानी नेतृत्व ने यह कदम 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए उन हमलों का बदला लेने के लिए उठाया है, जिनमें उनके सर्वाेच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई थी।

ब्रिटेन के टेलीग्राफ के अनुसार, ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष इब्राहिम अजीजी ने कहा कि सांसद इस्लामिक गणराज्य की सैन्य और सुरक्षा बलों द्वारा पारस्परिक कार्रवाइश् नामक एक विधेयक तैयार कर रहे हैं जो ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए 50 मिलियन यूरो यानी लगभग 500 करोड़ के इनाम को औपचारिक रूप देगा।

pc- npr.org