ISRO: इसरो पर ताला लगने, प्राइवेट कंपनी को बेचने जैसी अफवाहें, ISRO ने कहा-ये सारी बातें पूरी तरह बकवास और बेबुनियाद

इंटरनेट डेस्क। पिछले एक से दो दिनों में इंटरनेट पर अचानक ऐसी अफवाह फैली कि मानो इसरो पर ताला लगने वाला है या इसे किसी प्राइवेट कंपनी को बेचा जा रहा है। चर्चा होने लगी की इसरो का निजीकरण हो रहा है और इसका रोल अब खत्म जैसे दावों ने सोशल मीडिया पर भयंकर पैनिक क्रिएट कर दिया था। लेकिन अफवाहों के इस गुब्बारे की हवा खुद इसरो ने एक ही झटके में निकाल दी है।

जी हां इसरो ने साफ कह दिया है कि ये सारी बातें पूरी तरह बकवास और बेबुनियाद हैं। भारत की यह सबसे प्रीमियम स्पेस एजेंसी न तो बिक रही है और न ही इसका दबदबा कम होने वाला है। बल्कि इसरो तो अब ऐसा गदर प्लान तैयार कर रहा है जो भारत को स्पेस की दुनिया का असली सुपरबॉस बना देगा।

ISRO ने खुद X (ट्विटर) पर आकर इन सारी बकवास खबरों की धज्जियां उड़ा दी हैं और साफ कर दिया है कि यह सब पूरी तरह बेबुनियाद है, ISRO ने सीधे शब्दों में कहा है कि न तो उसका निजीकरण हो रहा है और न ही उसका दबदबा कम होगा, ISRO भारत के स्पेस मिशन का बॉस था, है और हमेशा रहेगा, दरअसल, भारत सरकार ISRO-led National Space Ecosystem तैयार कर रही है, इसका मतलब यह है कि जो टेक्नोलॉजी ISRO पहले ही मास्टर (विकसित) कर चुका है जैसे रूटीन सैटेलाइट्स और पुराने लॉन्च व्हीकल्स बनाना, उनका बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन अब प्राइवेट कंपनियां, स्टार्ट-अप्स और PSUs संभालेंगे।

pc- freepressjournal.in