Jaipur: भाजपा ने नगर निगम मेयर के लिए सुनील कोठारी को बनाया प्रत्याशी, कांग्रेस की और से.....
- byShiv
- 19 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। नगर निगम जयपुर के महापौर के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आखिर आज नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने सुनील कोठारी को मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जयपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। इस कारण उनका मेयर चुनाव जीत जाना भी लगभग तय है।
खबरों के अनुसार, सीएमआर में बैठक और रायशुमारी के बाद सुनील कोठारी के नाम पर पार्टी ने मुहर लगा दी है। प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी ने जयपुर मेयर पद के भाजपा उम्मीदवार के लिए सुनील कोठारी के नाम का आधिकारिक ऐलान किया। अब कोठारी कुछ ही देर में नामांकन दाखिल करेंगे।
इससे पहले भाजपा ने शुक्रवार को सभी पार्षदों को पुष्कर के द सूर्या गोल्डन पैलेस होटल में शिफ्ट कर दिया था। नाम फाइनल होने के बाद सुनील कोठारी सहित चार दावेदारों को आज जयपुर बुलाया गया था। कांग्रेस की ओर से अभी तक उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आया है।
pc- hindustan






