Jammu and Kashmir: सीएम उमर अब्दुल्ला की बढ़ी परेशानी, नाराज पार्टी विधायकों ने की बैठक, फारूक अब्दुल्ला से करेंगे मुलाकात

इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर असंतोष की खबरें लगातार सामने आ रही है। खबरों की माने तो मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से नाराज पार्टी के विधायकों ने गुरुवार को श्रीनगर में एक बार फिर बंद कमरे में बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को पार्टी संरक्षक फारूक अब्दुल्ला के साथ होने वाली अहम मुलाकात से पहले असंतुष्ट विधायकों ने अपनी सामूहिक रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए यह बैठक बुलाई।

सूत्रों के अनुसार, नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता हसनैन मसूदी के आवास पर हुई बैठक में करीब 15 विधायक मौजूद होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अन्य सूत्रों के मुताबिक, बैठक में 10 से 12 असंतुष्ट एनसी विधायक और एक निर्दलीय विधायक शामिल हुए।

जम्मू-कश्मीर में हालिया कैबिनेट फेरबदल के बाद नाराज विधायकों की यह चौथी बैठक बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, विधायकों ने शुक्रवार को फारूक अब्दुल्ला के साथ होने वाली बातचीत से पहले अपनी मांगों और आगे की रणनीति पर चर्चा की। असंतुष्ट विधायकों का दावा है कि वे अब तक एकजुट हैं और अपनी मांगों पर कायम हैं।

pc -aaj tak