Jammu & Kashmir: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, कहा-जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर जम्मू कश्मीर के दौरे पर है। यहां जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बुधवार को मुलाकात के बाद श्रीनगर में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद गोर ने कहा, कश्मीर भारत का एक अहम हिस्सा है। मैं पहली बार यहां आया हूं। यह बेहद खूबसूरत जगह है। उमर अब्दुल्ला के साथ खड़े होकर मीडिया से बात करते हुए गोर ने कहा, हमारी मुलाकात बहुत अच्छी रही और हम अपने रिश्तों को और मजबूत बनाना चाहते हैं।

2020 के बाद अमेरिकी राजनयिक ने किया दौरा
बता दें कि पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर और मई 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई झड़पों के बाद, कश्मीर का दौरा करने वाले यह शीर्ष अमेरिकी राजनयिक हैं। वहीं, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ हुई मुलाकात के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें अमेरिका और भारत के रिश्तों पर चर्चा करने का मौका मिला, जिसमें जम्मू-कश्मीर पर खास ध्यान दिया गया।

सीएम ने क्या कहा    
सीएम ने कहा, हमारी बैठक बहुत अच्छी रही। हमें दोनों देशों के रिश्तों पर चर्चा करने का मौका मिला, लेकिन इसमें खास तौर पर इस बात पर ध्यान दिया गया कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के लिए क्या कर सकता है। जाहिर है, कुछ पुराने मुद्दे हैं, जिन्हें हम समय के साथ सुलझाने की कोशिश करेंगे, लेकिन हम इस बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि खबरें यह भी हैं की राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा हैं वाले बयान के बाद पाकिस्तान को मिर्ची लगी हैं और यूएस राजनयिक को तलब किया है। 

pc- indiatv hindi