Jharkhand: पूर्व सीएम चंपई सोरेन हेमंत का साथ छोड़ थाम सकते हैं भाजपा का दामन, बताए जा रहे नाराज

इंटरनेट डेस्क। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेने को ईडी द्वारा गिरफ्तार करने के बाद चंपई सोरेन को सीएम बनाया गया था और वो हेमंत के खास माने जाते हैं। लेकिन हेमंत ने जेल से छूटते ही चंपई को सीएम पद से हटाकर खुद वापस शपथ ग्रहण कर ली है। अब झारखंड में दीपावली के बाद विधानसभ चुनाव होने हैं, लेकिन चर्चा एक अलग ही छिड़ी हुई है और वो ये की पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बीजेपी का दामन थामने जा रहे है। 

क्या चल रही है चर्चा
मीडियसा रिपोटर्स की माने तो इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंने वाले हैं। इससे पहले सभी दलों की तरफ से चुनावी बिसात बिछाए जाना शुरू हो चुका हैं इधर राज्य की राजनीति में इस बात की काफी चर्चा है कि जेएमएम के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बीजेपी का दामन थाम सकते है। हालांकि इस मुद्दे पर चंपई सोरेन की तरफ से अब तक कोई संकेत नहीं आए है। बताया जा रहा है कि चंपई सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी खबर है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से उनकी दो दौर की बातचीत भी हो गई है।

अमित शाह से हो सकती है मुलाकात
वहीं अब चर्चा तो इस बात की भी है कि जल्द ही गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात हो सकती है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा, चंपई सोरेन एक अच्छे मुख्यमंत्री के तौर पर झारखंड की सेवा कर रहे थे। शामिल होने के मुद्दे पर उन्होेंने कहा कि सब कुछ केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करता है। वह एक बहुत बड़ी शख्सियत हैं।

pc- tv9